अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भी इन 3 शेयरों ने मचाया धमाल, मार्च 2026 में 226% तक का रिटर्न

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 02:03 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वैश्विक अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को लेकर बाजार दबाव में रहा। जहां एक ओर गिरते बाजार ने निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर कुछ चुनिंदा शेयरों ने शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया।

मार्च माह में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 10% तक टूट गए, जो 2020 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है। हालांकि, इस नकारात्मक माहौल में भी कुछ स्टॉक्स ने निवेशकों को 94% से 226% तक का रिटर्न दिया। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में 3 शेयरों ने बाजार के विपरीत रुख अपनाते हुए शानदार तेजी दिखाई।

मार्च 2026 के टॉप 3 बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयर....

1. अल्फाविजन ओवरसीज इंडिया (alfavision overseas india ltd)

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 202  में सबसे ज्यादा बढ़त अल्फाविजन ओवरसीज इंडिया में देखने को मिली, जिसने एक महीने में 226% से ज्यादा का रिटर्न दिया। सोमवार (6 अप्रैल) को यह शेयर ₹13.87 पर बंद हुआ। आज भी इस शेयर में तेजी जारी है। इस शेयर का 52 वीक का लो लेवल 3.65 रुपए है जबकि 52 वीक हाई लेवल 14.60 रुपए है।

2. नोबल पॉलिमर्स (Noble Polymers)

इसके बाद नोबल पॉलिमर्स का नंबर रहा, जिसने करीब 187% का रिटर्न दिया। मार्च 2026 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पेनी स्टॉक्स में से एक के रूप में माना गया। इसने बाजार के कमजोर माहौल के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया।

शेयर की कीमत निचले स्तरों से बढ़कर मार्च 2026 के अंत तक लगभग ₹1.72–₹1.78 के स्तर पर बंद हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इस शेयर ने एक साल में 396% से 474% से भी ज़्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी प्लास्टिक उत्पादों की ट्रेडिंग का काम करती है, जिनमें बोतलें, बच्चों के उत्पाद और पैकिंग का सामान शामिल है।

3. इंटीग्रेटेड प्रोटीन्स (integrated proteins ltd)

इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 94% का रिटर्न दिया। मार्च अंत में (30 मार्च) इस स्टॉक में करीब 2% की तेजी देखी गई और यह 72 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News