Amazon को फ्यूचर ग्रुप के साथ रिलायंस की डील के बारे में सब पता था: किशोर बियानी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 12:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने कहा कि अमेजन को ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच रिटेल एसेट्स को बेचने के लिए हो रहे सौदे के बारे में पूरी जानकारी थी। कोरोना महामारी के कारण जब फ्यूचर ग्रुप नकदी संकट से जूझ रहा था, तब कंपनी ने कई बार अमेजन को इसके बारे में लिखा लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। बियानी ने कहा कि जब भी उन्होंने अमेजन से संपर्क किया, तब हल निकालने की बात कह दी गई। हालांकि, उनकी तरफ से हर बार पेपर वर्क के अलावा कुछ नहीं किया गया। किशोर बियानी ने उम्मीद जताई है कि सेबी से मंजूरी मिलने के 2 महीने के अंदर रिलायंस रिटेल के साथ डील पूरी हो जाएगी।

PunjabKesari

रिलायंस रिटेल के साथ 24,713 करोड़ रुपए में रिटेल बिजनेस का सौदा करने के बाद अमेजन से कानूनी लड़ाई पर किशोर बियानी ने कहा कि उसका निवेश केवल फ्यूचर कूपंस प्राइवेट लिमिटेड में है। ये केवल कूपन और गिफ्ट बिजनेस से संबंधित है। उसका फ्यूचर ग्रुप के रिटेल बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं है।

PunjabKesari

अमेजन से नहीं मिला नकदी संकट का समाधान
किशोर बियानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के साथ सौदे के बारे में अमेजन को पूरी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद से ही हम अमेजन के संपर्क में थे। हमने इसके बारे में अमेजन को मार्च 2020 में भी लिखा था। उन्होंने कहा कि जब उनकी बात इस सौदे के संबंध में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज से हो रही थी, तब अमेजन को इसके बारे में पता था। किशोर बियानी ने कहा कि नकदी संकट के बारे में हमें अमेजन की ओर से कोई समाधान नहीं मिला। हालांकि, अमेजन ने किशोर बियानी के इस दावे से इनकार किया है। 

PunjabKesari

Amazon को ऑफर कर सकते हैं एग्जिट रूट 
अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के बीच जारी कानूनी लड़ाई पर सुनवाई इसी महीने के अंत में फिर शुरू हो जाएगी। फ्यूचर ग्रुप ने सेबी से उसके और रिलायंस के बीच हुई डील का तेजी से रिव्यू करने का आग्रह किया है। किशोर बियानी ने सेबी से इसका रिव्यू तक नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी करने को कहा है। वहीं, अमेजन ने इस डील को रद्द करने की मांग की है। किशोर बियानी ने कहा कि अमेजन ने बाजार नियामक को जो चिट्ठी लिखी है, हम उसके जवाब दे रहे हैं। चिट्ठी पहले हमने नहीं, अमेजन ने लिखी है। किशोर बियानी ने कहा कि इस डील को CCI से मंजूरी मिल चुकी है। बियानी ने कहा कि इस डील के कम्प्लीट हो जाने के बाद अमेजन को एग्जिट रूट ऑफर किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News