कृषि मंत्री ने किसानों से जैविक खेती बढ़ाने की अपील की

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 02:26 PM (IST)

शिलांगः केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने शहर के लासोहतुन स्थित एक जैविक कृषि फार्म का दौरा किया और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए केंद्रीय मंत्री ने जैविक खेती में लगे करीब 20 परिवारों से बातें की और उन्हें राज्य के अन्य हिस्सों में गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सिंह ने राज्य सरकार के अधिकारियों से किसानों को हर संभव मदद देने को कहा और राज्य में जैविक कृषि को बढ़ावा देने में समर्थन का वादा किया। सिंह ने कृषि, पशुपालन तथा इनसे जुड़े विभागों के गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाएं उन्हें समय पर मिल जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि किसानों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं उन्हें समय पर मिल जाती हैं तो सरकार 2022 तक उनकी आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पाने में सक्षम हो जाएगी।’’

कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कोष के उपयोग प्रमाणपत्र को केन्द्र सरकार के पास समय पर भेजने को कहा है ताकि संसाधनों के प्रवाह में देरी को रोका जा सके।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News