Share Market: छह दिनों बाद मंगलमय हुआ बाजार, निवेशकों को 8 लाख करोड़ का फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 04:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः दो राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम और ग्लोबल बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के चलते आज बाजार में छह दिनों बाद तेजी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दर्ज की गई, जिससे बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में ₹8 लाख करोड़ की बढ़त हुई। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बेहतर प्रदर्शन के कारण बाजार में उत्साह रहा। हालांकि, चीन की अर्थव्यवस्था के लिए किए गए उपायों का मेटल स्टॉक्स पर असर नहीं दिखा और उन पर दबाव देखा गया।

PunjabKesari

सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

आज की तेजी के साथ निफ्टी ने एक बार फिर 25,000 के स्तर को पार कर लिया। इंडेक्स के 50 में से 35 स्टॉक्स हरे निशान में बंद हुए, जबकि मिडकैप इंडेक्स 2% की बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में, सेंसेक्स 585 अंकों की उछाल के साथ 81,635 पर, और निफ्टी 217 अंकों की बढ़त के साथ 25,013 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1236 अंकों की तेजी के साथ 58,536 पर बंद हुआ, और निफ्टी बैंक 542 अंकों की बढ़त के साथ 51,021 पर बंद हुआ।

तेजी वाले स्टॉक्स

आज अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स में शानदार तेजी देखने को मिली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP के अच्छे प्रदर्शन के बाद सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स में भी उछाल दिखा। Nifty PSU इंडेक्स 2% की बढ़त के साथ बंद हुआ। Trent के लैब डॉयमंड्स ज्वेलरी लाइन लॉन्च के बाद, इसका स्टॉक 8% की उछाल के साथ बंद हुआ। HDFC Bank और Reliance Industries ने निफ्टी की तेजी में सबसे बड़ा योगदान दिया।

PunjabKesari

अन्य स्टॉक्स में गतिविधि

Paytm में 8 महीने की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी दर्ज की गई, और स्टॉक 13% की बढ़त के साथ बंद हुआ। SpiceJet ने भी 8% की बढ़त दर्ज की, और कंपनी ने नवंबर के अंत तक अपने फ्लीट में 10 नए एयरक्राफ्ट शामिल करने की घोषणा की। टेलीकॉम विभाग से बैंक गारंटी को लेकर बातचीत की खबर के बाद Vodafone Idea 4% की बढ़त के साथ बंद हुआ। MOIL ने सितंबर में बेहतरीन प्रोडक्शन और बिक्री आंकड़े दर्ज किए, जिसके बाद स्टॉक 2% ऊपर बंद हुआ।

दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद Godrej Consumer और Sobha लाल निशान में बंद हुए। वहीं, Ola Electric की तीन दिनों की तेजी आज टूट गई लेकिन निचले स्तरों से स्टॉक 6% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News