हरे निशान में ओपनिंग के बाद बाजार में आई सुस्ती, सेंसेक्स 78,058 और निफ्टी 23,603 के स्तर पर बंद

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2025 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (6 फरवरी) को बढ़त में खुलने के बाद लाल निशान में फिसल गए। सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 के स्तर पर और निफ्टी में 92 अंक की गिरावट रही, ये 23,603 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.14% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.02% और की गिरावट रही। 

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.15% और कोरिया के कोस्पी में 0.65% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.76% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 5 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,682.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बदले में घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 996.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 5 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.71% की तेजी के साथ 44,873 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.39% चढ़कर 6,061 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.19% की तेजी रही, ये 19,692 पर बंद हुआ।

निवेशकों के आरबीआई के फैसले का इंतजार

निवेशकों की नजर आरबीआई के ब्याज दरों को लेकर फैसले पर भी टिकी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) शुक्रवार (7 फरवरी) को लगभग पांच साल में पहली बार ब्याज दर में कटौती की घोषणा कर सकता है। साथ ही देसी कंपनियों के तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों का रुख भी बाजार की चाल को तय करने वाले अहम कारक होंगे।

इससे पहले बुधवार के कारोबार में Sensex में 312.53 अंक यानी 0.40% की गिरावट दर्ज की गई और यह 78,271.28 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 42.95 अंक यानी 0.18% गिरकर 23,696.30 पर बंद हुआ।

Q3 नतीजे

भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, बीएसई, अरबिंदो फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, यूएनओ मिंडा, अपोलो टायर्स, कोचीन शिपयार्ड, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, केपीआई ग्रीन एनर्जी और रिलायंस कम्युनिकेशंस आज (6 फरवरी) अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगे।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत

एशिया बाजारों ने गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। Nikkei इंडेक्स में 0.60% की तेजी देखी गई, जबकि ASX 200 0.87% और Kospi 0.33% ऊपर कारोबार करता दिखा। अमेरिकी बाजारों में भी तेजी रही। Dow Jones में 0.71% की बढ़त दर्ज हुई, जिसमें Nvidia के शेयरों में तेजी अहम रही। S&P 500 में 0.39% और Nasdaq में 0.19% की तेजी आई। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के बेरोजगारी आंकड़ों और बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दर फैसले पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News