USIBC: अडानी को मिला ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड, सुंदर पिचाई और बेजोस को भी मिल चुका है ये सम्मान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 02:04 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के सम्मान में बुधवार को यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल 2022 (USIBC 2022) ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुंदर पिचाई और जेफ बेजोस जैसे दिग्गजों को भी मिल चुका है। पुरस्कार प्राप्त करने पर, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति ने कहा कि यह पुरस्कार भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिला है, जो इसे और भी महत्वपूर्ण और यादगार बनाता है।

अमेरिका और भारतीय GDP का संयुक्त मूल्य

अडानी ने कार्यक्रम में कहा कि इस बात पर कोई असहमति नहीं हो सकती है कि तेजी से विकसित हो रहे और नई उभरती वैश्विक गतिशीलता को देखते हुए, दो सबसे बड़े वैश्विक लोकतंत्रों के बीच साझेदारी की सफलता इस सदी के सबसे परिभाषित संबंधों में से एक होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारतीय सकम घरेलू उत्पाद का संयुक्त मूल्य 2050 तक 70 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था का 35 से 40 फीसदी है।

उन्होंने तीन रणनीतिक क्षेत्रों पर भी प्रकाश डाला, जहां भारत और अमेरिका को संयुक्त प्रगति दिखानी है - जलवायु परिवर्तन, सेमिकंडक्टर और हेल्थ केयर। प्लेनेट को ठंडा करना अब समान रूप से आवश्यक है और अगले दशकों में सबसे अधिक लाभदायक व्यवसायों में से एक हो सकता है। सरकारों ने अपने हिस्से का काम किया है, अब कारोबारियों का काम है कि वे सहयोग का रास्ता निकालें। अडानी ग्रुप इसके लिए पहले ही 70 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता जता चुका है।

इन क्षेत्र पर करना चाहिए काम

उन्होंने कहा कि डिफेंस और साइबर दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जिन पर हमें काम करना चाहिए। विश्वास इन क्षेत्रों में सहयोग से आता है। भारत को इन क्षेत्रों में समर्थन की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News