छोटे शहरों एवं गांवों में बनेंगे 25,000 वाईफाई स्पॉट

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 03:59 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में 25,000 वाईफाई स्पॉट लगाने का फैसला किया है। इसके लिए केंद्र सरकार का संचार मंत्रालय बी.एस.एन.एल. के साथ एक समझौता पत्र पर दस्तखत करेगा। जानकारी के मुताबिक, संचार मंत्री मनोज सिन्हा 3 बजे एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देंगे। अभी तक आई खबर के मुताबिक, बी.एस.एन.एल. वाईफाई हॉटस्पॉट लगाने का ठेका आई.टी.आई. को देगा।

दरअसल, बी.एस.एन.एल. सिर्फ इंटरनेट सुविधा मुहैया करवाता है जबकि वाईफाई इक्विपमेंट बनाने का काम आई.टी.आई .के जिम्मे होता है। बताया जा रहा है कि सरकार भविष्य में इसका विस्तार करेगी।
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ई-गवर्नैंस को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। शासन-प्रशासन में पारदर्शिता एवं गति सुनिश्चित करने के लिए सरकार सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है। इस लिहाज से बी.एस.एन.एल. और संचार मंत्रालय की यह साझेदारी बेहद अहम मानी जा सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News