कच्चे तेल में 0.25% की कमजोरी, सोने की चाल सपाट

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2017 - 08:46 AM (IST)

नई दिल्लीः सप्लाई कटौती और सऊदी अरब में तनाव से क्रूड में उछाल नजर आया। हालांकि, अब ऊपरी स्तरों पर क्रूड में थोड़ी बिकवाली हावी होती नजर आ रही है। फिलहाल नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.25 फीसदी फिसलकर 57 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव 63.8 डॉलर पर नजर आ रहा है।

3 हफ्ते के उच्चतम स्तरों पर पहुंचने के बाद सोने में भी थोड़ी नरमी नजर आ रही है। फिलहाल कॉमैक्स पर सोना सपाट होकर 1286.7 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि चांदी में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। कॉमैक्स पर चांदी 0.25 फीसदी की मजबूती के साथ 17 डॉलर पर पहुंच गई है।

सोना एम.सी.एक्स. (दिसंबर वायदा)
खरीदें - 29600 रुपए
स्टॉपलॉस - 29450 रुपए
लक्ष्य - 29800 रुपए

कच्चा तेल एम.सी.एक्स. (नवंबर वायदा)
खरीदें - 3700 रुपए
स्टॉपलॉस - 3630 रुपए
लक्ष्य - 3800 रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News