रत्नाकर बैंक की जांच कर रहा है सेबी

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2016 - 12:16 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) निजी क्षेत्र रत्नाकर बैंक लि. (आर.बी.एल.) द्वारा किए गए उल्लंघनों की जांच कर रहा है और बैंक को अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आई.पी.ओ.) के लिए बाजार नियामक की मंजूरी का इंतजार है। आर.बी.एल. ने गत वर्ष जून में सेबी के यहां आई.पी.ओ. के लिए कागजात जमा कराए थे।

 

 सेबी ने ताजा जानकारी में उल्लंघन की प्रकृति का ब्यौरा तो नहीं दिया है लेकिन कहा है,‘ गत उल्लंघन की जांच की जा रही है। वहीं  इस बारे में प्रतिक्रिया पर बैंक ने कहा,‘‘चूंकि आई.पी.ओ. मामला सेबी के विचाराधीन है इसलिए वह कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News