TVS ने Jupiter 110 की कीमतों में किया इज़ाफा

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 12:27 PM (IST)

ऑटो डेस्क:TVS ने इसी साल अक्टूबर में TVS Jupiter 125 को लॉन्च किया था। नए स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद ने अब कंपनी ने अपने मौजूदा पॉपुलर स्कूटर TVS Jupiter 110 की कीमतों में बढ़ोतरी दी है। कंपनी का यह स्कूटर  110cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा सेल होने वाला स्कूटर है। कंपनी द्वारा Jupiter 110 की कीमतों में वृध्दि वेरिएंट के हिसाब से की  है,जो इस प्रकार है-

 मॉडल

      बढ़ोतरी

 क्लासिक वेरिएंट

   76,543 रूपए

 ZX (डिस्क ब्रेक) 

   76,573 रूपए

 ZX (ड्रम ब्रेक)

   72,773 रूपए

 स्टैंडर्ड 

   69,298 रूपए

 शीट मैटल व्हील

   66,273 रूपए


 

 

 

 

 

 

 

 

 

PunjabKesari

बात करें फीचर्स की तो Jupiter में काफी सारे फीचर्स जैसे-एलईडी हेडलैम्प, 21 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज कैपेसिटी, मालफंक्शन इंडिकेटर लैम्प, मोबाइल चार्जर, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट यूटिलिटी बॉक्स, 3डी एम्बेल्ड लोगो, ड्यूल-टोन सीट, विंडशील्ड को शामिल किया गया है। इसके अलवा सस्पेंशन में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक यूनिट को शामिल किया गया है।

कंपनी द्वारा Jupiter के स्टैंडर्ड वैरिएंट को 8 कलर ऑप्शंस- इसमें मैट ब्लू, मिस्टिक गोल्ड, टाइटेनियम ग्रे, मैट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, ज्वालामुखी रेड, प्रिस्टिन व्हाइट और वॉलनट ब्राउन में पेश किया गया है। इसके अलावा इसके टॉप ZX वेरिएंट में दो एक्सट्रा कलर ऑप्शंस- स्टारलाईट ब्लू और रॉयल वाइन ऑप्शन भी दिए हैं, जबकि टॉप-एंड क्लासिक वेरिएंट - इंडीब्ल्यू, ऑटम ब्राउन और सनलिट आइवरी कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है।

PunjabKesari

इसी के साथ आपको यह बता दें कि कीमत के अलावा इसके फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किए गए। भारत में इसका मुकाबला Honda Activa 6G से है।

देखें Jaguar I-Pace का फुल रिव्यू-

<>


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News