Hero से लेकर Bajaj की इन बाइक्स में मिलता है दमदार इंजन, कीमत भी आपके बजट के अंदर
punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 11:20 AM (IST)

ऑटो डेस्क. भारत में टू-व्हीलर्स की अच्छी बिक्री होती है। अगर आप भी बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। हम आपको मार्केट में मौजूद दमदार बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं इनके बारे में...
Hero HF 100
हीरो की बाइक्स भारत में काफी पसंद की जाती हैं। Hero HF 100 सबसे सस्ती मोटरसाइकिल में से एक है। इसकी कीमत 54,962 रुपये है। इसमें 97cc इंजन मिलता है, जो 8hp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें स्टॉप-स्टार्ट तकनीक भी मिलती है।
Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe सबसे लोकप्रिय टू व्हीलर मॉडल्स में से एक है। इसकी कीमत 61,232 रुपये एक्स शोरूम है। इसमें 97cc 'स्लोपर' इंजन मिलता है। जो i3S स्टॉप-स्टार्ट तकनीक से लैस है।
TVS Sport
TVS Sport की कीमत 61,500 रुपये एक्स शोरूम है। इसमें 109.7cc इंजन दिया गया है, 8.3hp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें आपको किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन मिल जाता है।
Honda shine 100
इस बाइक की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये एक्स शोरूम है। इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें OBD-2A अनुरूप और E20 फ्यूल सपोर्ट करने वाला 99.7cc इंजन मिलता है, जो 7.61hp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्टर भी मिलता है।
Bajaj Platina 100
Bajaj Platina 100 की कीमत 67,475 रुपये एक्स शोरूम है। इसमें DTS-i तकनीक के साथ एक 102cc इंजन मिलता है। इसमें फ्यूल-इंजेक्शन नहीं मिलता है। बल्कि इसमें बजाज की ई-कार्ब का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इंजन 7.9hp की पावर और 8.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।