Royal Enfield Inceptor और Continental GT 650 में मिलेंगे अलॉय व्हील्स

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 03:50 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Royal Enfield की बाइक्स को भारतीय बाज़ार में काफी पसंद किया जा रहा है। अनुमान है कि कंपनी इस साल मार्केट में अपनी नई बाइक्स लॉन्च करने वाली है। इसी के चलते डीलर्स के हवाले से एक खबर सामने आई है कि कॉन्टिनेटल जीटी 650 और इंस्पेटर 650 को अपडेट्स के साथ पेश किया जाएगा।

PunjabKesari

अपडेट्स की बात करें तो इसमें नया कलर ऑप्शन, नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीर में देखा गया है इसमें नए टेल लैंप दिए जाएंगे। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इन मॉडल्स को 6 से 8 हफ्तों के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बदलावों के चलते इनकी कीमत में थोड़ी सी बढ़ोतरी की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News