Rimac Nevera ने Nurburgring में बनाया इलेक्ट्रिक कार लैप रिकॉर्ड, Tesla Model S Plaid को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 01:03 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Rimac Nevera दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार है। हाल ही में इस कार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। Rimac Nevera ने Nurburgring में एक नया उत्पादन इलेक्ट्रिक कार लैप रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसके बाद इस इलेक्ट्रिक कार ने Tesla Model S Plaid को पीछे छोड़ दिया है। Rimac Nevera ने 7:05.298 के समय में लैप पूरा किया। वहीं Tesla Model S Plaid ने इसे 7:25.23 समय में पूरा किया था।

PunjabKesari


पावरट्रेन

Rimac Nevera में 120KWh की बैटरी दी गई है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो दो हजार से ज्यादा बीएचपी तक की पावर जेनरेट कर सकती हैं। ये कार सिर्फ 1.95 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 412 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिन लोगों ने इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदा है, उन्होंने अभी तक इस कार को अधिकतम 352 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक चलाकर देखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News