गाड़ी की छत पर बना दी पान की दुकान, तस्वीर देख आप भी बोल उठेंगे, क्या जुगाड़ है....
punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 01:11 PM (IST)
ऑटो डेस्क: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। जिनमें कुछ तो हैरतअंगेज करने वाली होती, तो कुछ को देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल होता है। इनके अलावा कई तरह के जुगाड़ के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं,जिन्हें देखते हुए अब ऐसा भी कहा जाता है कि भारत में जुगाड़ू लोगों की कमी नही हैं। हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई जिसमें एक व्यक्ति ने अनोखा जुगाड़ लगाया है। तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि Maruti 800 की छत के ऊपर ही एक शख्स पान की दुकान खोलकर बैठा है।

IPS ऑफिसर ने शेयर की तस्वीर-
इस जुगाड़ वाली दुकान को 2007 बैच के IPS ऑफिसर पंकज नैन ने भी शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- यह काफी इनोवेटिव दुकान है। तस्वीर में एक पुरानी Alto 800 कार खड़ी हुई है और इस पर एक व्यक्ति पान की दुकान खोल एक बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

यूज़र ने किए मज़ेदार कमेंट्स-
इस फोटो पर कई सोशल मीडिय़ा यूज़र्स मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि भाईसाब एक दिन इसका भी चालान काट देंगे। वहीं दूसरे ने इसे मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के खिलाफ बताया।
कार की छत पर पान की दुकान-
फिलहाल इस बात की अभी पुष्टि नही हो पाई कि ये वीडियो कहां का है,पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया यूजर्स इसे लखनऊ के किसी चौंक का बता रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे शानदार आइडिया बता रहे हैं तो कुछ लिख रहे हैं कि एक दुकान को कहीं भी खोला जा सकता है। फिलहाल यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
