लंबे सफर के लिए बेहतरीन ऑप्शन है MPV's,कौन सी है आपकी पसंदीदा गाड़ी
punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 04:04 PM (IST)

ऑटो डेस्क: बड़ी फैमिली के साथ एक आरामदायक सफर के लिए एसयूवीस की तुलना में एमपीवीएस एक बेहतरीन ऑप्शन है। इन गाड़ियों में सेडान और हैचबैक के मुकाबले ज़्यादा स्पेस मिलती है। सामान के अलावा आपको इसमें अच्छा अच्छा लेग रुम, हेड रूम मिलता है। अगर आप 7 सीटर या एक एमपीवी खरीदने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।
Toyota rumion-
Toyota rumion मारुति सुजुकी अर्टिगा पर बेस्ड है। यह पेट्रोल और सीएनजी का ऑप्शन में अवेलेबल है। इस एमपीवी की एक्स शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये है।
Mahindra Bolero Neo-
Bolero Neo महिंद्रा TUV300 का रिबैज्ड मॉडल है। यह कार 9.64 लाख रुपए से लेकर 12.15 लाख रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
kia carens-
Carens एक 6 सीटर कार है। यह किआ इंडिया की काफी ज़्यादा सेल होने वाले मॉडल्स में से एक है। इसमें पेट्रोल और डीजल का इंजन ऑप्शन मिल जाता है। इस कार की शुरुआती कीमत 10.45 लाख रुपये है।
Maruti Ertiga-
अर्टिगा मारुति की भारतीय बाजार बेस्ट सेलिंग गाड़ी है। यह 7 सीटर एमपीवी पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में अवेलेबल है। इसकी शुरूआती कीमत 8.64 लाख रुपए है।