Moto Morini ने भारत में लॉन्च की चार नई बाइक्स, 6.89 लाख रुपए है शुरूआती कीमत
punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 03:54 PM (IST)
ऑटो डेस्क: Moto Morini ने भारतीय बाजार में चार नई बाइक्स को लॉन्च किया है। इन बाइक्स की कीमत 6.89 लाख से लेकर 7.40 लाख तक जाती है। कंपनी द्वारा पेश किए गए चार मॉडल्स में – Seiemmezzo Retro Street, Scrambler और X-Cape 650X, X-Cape 650 एडवेंचर टूरर शामिल हैं।

Seiemmezzo-
Seiemmezzo को दो वेरिएंट्स Retro Street और Scrambler में पेश किया गया है। इन दोनो वेरिएंट्स में 649cc, ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है जो 54.2 bhp और 54 nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

X-Cape-
वही X-Cape को भी 2 वेरिएंट्स-स्टैंडर्ड और एक्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 7.20 लाख रुपये और 7.40 लाख रुपये है। इन दोनों वेरिएंट्स में भी Seiemmezzo के समान 649cc का इंजन दिया गया है, जो 55 bhp की पावर और 54 nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ड्यूल 298mm डिस्क और रियर में 255mm डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो यह सभी वेरिएंट्स में टीएफटी डैश, डुअल-चैनल एबीएस को शामिल किया गया है। इसके अलावा X-Cape एडवेंचर बाइक्स में दो राइडिंग मोड भी दिए गए हैं।
<>
