24 अगस्त को Mercedes भारत में लॉन्च करने जा रही है नई Mercedes-Benz EQS
punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 04:13 PM (IST)

ऑटो डेस्क: जर्मन की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mercedes भारत में 24 अगस्त को नई Mercedes-Benz EQS लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी द्वारा भारत में पेश किया जाना S-class बेस्ड दूसरा लग्ज़री इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लॉन्च के साथ-साथ वे भारत के इलेक्ट्रिक सेगमेंट अपनी कंपनी के फ्लैगशिप का विस्तार करना चाहते है। वाहन निर्माता के अनुसार इसे पुणे फैक्टरी मे असेंबल किया जाएगा और इसे CBU मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसके बाद कंपनी साल के अंत में एक ओर लोकली असेंबल्ड EQC 580 को भी लॉन्च करने जा रही है।
नई EQS को 2 वेरिएंट्स – EQC 450+ और EQC 580 में पेश किया जाएगा। जोकि कीमत रेंज और पावर के मुकाबले एक- दूसरे से काफी अलग होंगे। बात करें EQC 450+ की तो यह 329 hp की पावर और 565 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है और यह केवल 5.9 सेकेंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर EQC 580 में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। इसके अलावा इस वेरिएंट में 4WD सिस्टम को भी शामिल किया गया है। इसी के साथ इसमें कुछ अन्य फीचर्स जैसे MBUX टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्राइड ऑटोकार प्ले के ओवर-द-एयर अपडेट के साथ पेश किए जाएंगे।