होंडा ने लॉन्च किया X-ADV Maxi-Scooter, कीमत 11.90 लाख रुपए

punjabkesari.in Wednesday, May 21, 2025 - 01:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क : होंडा ने भारत में 11.90 लाख रुपये की कीमत पर X-ADV मैक्सी-स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का X-ADV एक एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी-स्कूटर है। इसका मार्केट में कोई डायरेक्ट राइवल नहीं है। डिटेल में जानते हैं इस स्कूटर के बारे में-   

X-ADV एक एडवेंचर बाइक और स्कूटर का फ्यूजन है। इसे इंडिया में साल 2022 में ट्रेडमार्क करवाया था। अब कंपनी ने इसे नाम से स्कूटर को लॉन्च कर दिया है।  

इंजन और गियरबाक्स-

X-ADV में 745cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 58.6hp और 69Nm का उत्पादन करता है। होंडा अफ्रीका ट्विन और फ्लैगशिप गोल्डविंग की तरह, X-ADV भी DCT गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें 13.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसमें 22-लीटर अंडरसीट स्टोरेज और 237 किलोग्राम का कर्ब वेट है।

फीचर्स-

इसमें 5.0-इंच TFT डिस्प्ले, कीलेस इग्निशन, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS, क्रूज़ कंट्रोल और मल्टीपल राइडर मोड (स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, रेन, ग्रेवल और यूजर) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कलर और प्राइज़-

यह दो रंग विकल्पों- सफेद और काले के साथ एक सिंगल-वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 11.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, हरियाणा) है, जो BMW C 400 GT के समान है।  यह पूरे भारत में बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप के माध्यम से उपलब्ध होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News