Mercedes Benz ने भारत में लॉन्च किया नया AMG 63 Grand Edition, 25 यूनिट ही होंगे अवेलेबल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 05:26 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Mercedes Benz ने भारत में नई AMG 63 Grand edition को लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन को 4 करोड़ रुपए की कीमत पर उतारा गया है। भारत में इसके केवल 25 यूनिट ही पेश किए जाएंगे, जबकि ग्लोबल लेवल पर 1000 यूनिट ही उपलब्ध होंगे। नए एडिशन को एक्सलूसिव Manufatur night black mango के साथ गोल्ड-कलर डिटेल्स दी है।
AMG 63 Grand edition में 22 इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके केबिन में ब्लैक और गोल्ड ट्रीटमेंट दिया है। AMG G 63 ग्रैंड एडिशन में AMG G 63 SUV के समान 585hp, 850Nm, 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 दिया है।