Mahindra कर रही XUV700 Facelift लाने की तैयारी, 13 लाख हो सकती है गाड़ी की कीमत

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2023 - 12:10 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Mahindra XUV700 की भारत में अच्छी बिक्री होती है। शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब कंपनी इसे अपडेट करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी जल्द ही नए 6-सीटर वेरिएंट में आ सकती है। इसके अलावा इस गाड़ी के लुक को भी अपडेट किया जा सकता है। हालांकि इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।


डिजाइन

PunjabKesari
Mahindra XUV700 Facelift में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है, जैसे कि नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक होंगी, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स।


पावरट्रेन

PunjabKesari
इस गाड़ी में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे। इसके डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन मिल सकता, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। पेट्रोल मॉडल में 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन मिल सकता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। दोनों को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News