लेवल 2 ADAS फीचर्स से लैस होगी Hyundai की Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार, जानें कब देगी दस्तक
punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 04:29 PM (IST)
ऑटो डेस्क. Hyundai इन दिनों अपनी अपकमिंग कार Ioniq 5 एसयूवी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कंपनी जनवरी 2023 में होने जा रहे ऑटो एक्सपो में Hyundai Ioniq 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके पहले Hyundai ने ऐलान किया था कि इलेक्ट्रिक एसयूवी में 21 Hyundai SmartSense Level 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर मिलेंगे। इस कार की बुकिंग 20 दिसंबर, 2022 से शुरू होगी।

Hyundai ने दावा किया है कि SmartSense तकनीक फ्रंट कैमरा, फ्रंट रडार और रियर रडार जैसे उपकरणों के साथ आती है। लेवल 2 ADAS सड़क या ड्राइवर की गलतियों को पता लगाने और उसे रोकने के उपायों के साथ फीडबैक देने के लिए रडार, सेंसर और कैमरों के साथ ऑटोमैटिक सेंसर टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगी। Hyundai Ioniq 5 भारत में SmartSense Level 2 ADAS फीचर वाली कंपनी की दूसरी कार होगी। लेवल 2 ADAS में फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिशन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, सेफ एग्जिट वार्निंग और सेफ एग्जिट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

2 ADAS फीचर का ऐलान करते हुए हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ, उनसू किम ने कहा- 'भारत में स्मार्ट मोबिलिटी समाधान प्रदान किया है। हम सबसे आधुनिक और प्रतिस्पर्धी कारों को बेचने के अपने प्रयास में सफल रहे हैं। Hyundai Ioniq 5 दुनिया भर में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच एक बेंचमार्क बन गया है, जिसने अपनी आधुनिक तकनीक और क्षमता के लिए वाहवाही बटोरी है। हुंडई में हम गतिशीलता के अनुभवों को सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाने के तरीकों पर ध्यान देते हैं। इससे पहले 2022 में, हमने Hyundai SmartSense Level 2 ADAS को भारत में पेश किया और Hyundai IONIQ 5 हमारे ग्राहकों के लिए इस स्मार्ट और आसान तकनीक को पेश करने वाला दूसरा मॉडल बन जाएगा।'

