Best Car Discount Months: भूलकर भी अभी न खरीदें कार, इन दो महीनों में मिलेगा भारी डिस्काउंट और होगी शानदार बचत

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 12:00 PM (IST)

Best Car Discount Months: अगर आप इस नए साल में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं कि साल में कुछ ऐसे महीने होते हैं, जब कार खरीदना काफी किफायती होता है। इन महीनों में कार खरीदना आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आपको बता दें कि मार्च और दिसंबर के महीने कार खरीदारों के लिए बेस्ट होते हैं। इन दोनों वक्त कंपनियां अपने मॉडल्स पर शानदार डिस्काउंट देती हैं, जिससे खरीदी के दौरान आपकी बचत हो सकती है। आइए जानते हैं कार बाजार के इन दो 'डिस्काउंट किंग' महीनों की पूरी कहानी।

PunjabKesari

मार्च: बिजनेस ओनर्स और टैक्स बचाने वालों की पहली पसंद

भारत में मार्च Financial Year खत्म होता है, जिसके चलते कार डीलर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आते हैं। 31 मार्च तक डीलर्स को अपने टारगेट पूरे करने होते हैं, जिसके चलते ग्राहक कॉर्पोरेट डिस्काउंट, फ्री इंश्योरेंस और एक्सेसरीज जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

मार्च का महीना वित्तीय वर्ष (Financial Year) का अंत होता है, जो इसे खरीदारों के लिए बेहद खास बनाता है। जानते हैं कैसे-

  • टैक्स में बड़ी राहत: सेल्फ-एम्प्लॉयड और बिजनेस चलाने वालों के लिए मार्च 'लॉटरी' जैसा है। इस महीने कार खरीदने पर वे Depreciation का लाभ उठाकर अपना इनकम टैक्स काफी कम कर सकते हैं।
  • पुराना स्टॉक, भारी छूट: अप्रैल से नए मॉडल्स और अपडेट्स आने का सिलसिला शुरू होता है। कंपनियां अपना पुराना स्टॉक निकालने के लिए इस दौरान एक्सचेंज बोनस और भारी कैश डिस्काउंट देती हैं।

PunjabKesari

दिसंबर: स्मार्ट खरीदारों के लिए 'पैसा वसूल' महीना

कैलेंडर ईयर का अंत व्यक्तिगत खरीदारों के लिए सबसे ज्यादा बचत वाला समय होता है। इसके पीछे 3 ठोस कारण हैं:

1.      ईयर-एंड क्लियरेंस: डीलर्स को अपना सालाना सेल्स टारगेट पूरा करना होता है। स्टॉक खाली करने के लिए अक्सर ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की सीधी छूट मिल जाती है।

2.      बार्गेनिंग की ताकत: दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में शोरूम्स में भीड़ कम होती है। ऐसे में आपके पास मोलभाव करने की बेहतर ताकत होती है, जिससे आप फ्री एक्सेसरीज या एक्स्टेंडेड वारंटी जैसे फायदे ले सकते हैं।

3.      महंगाई से बचाव: लगभग हर ऑटो कंपनी 1 जनवरी से कीमतों में 2% से 3% की बढ़ोतरी करती है। दिसंबर में खरीदारी कर आप सीधे तौर पर इस बढ़ी हुई कीमत से बच जाते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News