Wait is over! लॉन्च हुई Tata Punch EV Facelift, बस 26 मिनट में होगी चार्ज, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 01:37 PM (IST)

Tata Punch EV Facelift launch: टाटा मोटर्स ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए लंबे समय के इंतजार को खत्म कर दिया है। कंपनी ने पंच ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत ₹9.69 लाख तय की गई है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹12.59 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत नया BaaS (Battery as a Service) प्रोग्राम है, जिसके तहत ग्राहक बिना बैटरी खरीदे मात्र ₹6.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर Punch EV घर ले जा सकते हैं। डिटेल में जानते हैं कि इसमें आपको क्या कुछ नया मिलने वाला है?

PunjabKesari

एक्सटीरियर

नई Punch EV का लुक अब काफी हद तक इसके पेट्रोल मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक कार वाली खासियतों को बरकरार रखा गया है। नया फ्रंट लुक दिया है, जिसमें पूरी तरह से सील्ड ग्रिल और स्लिम LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार कनेक्टेड LED स्ट्रिप को हटा दिया गया है। लाइटिंग के लिए हेडलैंप क्लस्टर को बंपर में नीचे की तरफ लगाया गया है, जिसमें फॉग लैंप भी शामिल हैं।

PunjabKesari

इंटीरियर और फीचर्स

कार का केबिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और तकनीकी रूप से एडवांस हो गया है। इसमें अब 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो बिल्कुल नए यूजर इंटरफेस पर चलता है। फीचर्स की बात करें तो केबिन में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें (हवादार सीटें), वायरलेस चार्जर और 360-डिग्री कैमरा दिया है। सेफ्टी के लिए एक 'हाई-बीम अलर्ट' फीचर जोड़ा गया है, जो शहर के ट्रैफिक में ड्राइवर को हाई-बीम लाइट बंद करने के लिए सचेत करता है। वहीं पहली बार इसमें 4-लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के लिए पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं, जिससे सिंगल-पेडल ड्राइविंग आसान हो जाएगी।

वेरिएंट

यह अपडेट पिछले महीने लॉन्च हुई पेट्रोल-संचालित पंच फेसलिफ्ट के तुरंत बाद आया है। 2024 की शुरुआत में पहली बार लॉन्च होने के बाद, Punch EV को मिला यह पहला बड़ा अपडेट है। टाटा ने इसे 5 वेरिएंट्स Smart, Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ S में पेश किया गया है।

PunjabKesari

कलर ऑप्शन

टाटा ने इसमें तीन नए रंग  Bengal Rouge, Caramel और Fearless Yellow पेश किए हैं। इसके अलावा नियॉन येलो का विकल्प भी चर्चा में है।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

टाटा ने इसके पावरट्रेन में भी बड़ा सुधार किया है:

  • नया बैटरी पैक: अब इसमें बड़ा 40 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 468 किमी (ARAI) की रेंज का दावा करता है। वास्तविक दुनिया (C75) में यह करीब 355 किमी तक चलेगी। इसके अलावा 30 kWh का छोटा बैटरी विकल्प भी उपलब्ध है।
  • सुपरफास्ट चार्जिंग: यह कार अब 65 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे मात्र 26 मिनट में बैटरी 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है। यानी सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में आप 135 किमी का सफर तय कर सकते हैं।
  • दमदार मोटर: इसकी मोटर 127 bhp की पावर और 2000 Nm से ज्यादा का व्हील टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 9 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स Eco, Normal और Sport मिलते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News