2024 तक होंडा लॉन्च करेगी पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर
punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 01:55 PM (IST)

ऑटो डेस्क: जापानी वाहन निर्माता होंडा ने बीते दिन देश में H-smart फंक्शन के साथ एक्टिवा के नए वर्जन को लॉन्च किया है। यह नई एक्टिवा इसके अलावा भी कई अन्य फीचर्स से लैस है। अब ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि होंडा अब बहुत जल्द एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च करने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने इस बात का खुलासा किया है कि होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले एक्टिवा का ही एडिशन होगा। जिसे 2024 तक मार्केट में पेश किया जाएगा।