H-Smart टेक्नालाजी के साथ honda ने देश में लॉन्च की नई एक्टिवा
punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 03:26 PM (IST)

ऑटो डेस्क: होंडा ने भारत में नई एक्टिवा एच-स्मार्ट लॉन्च कर दिया है। यह एक्टिवा 2 वेरिएंट्स- डीलक्स और स्मार्ट में पेश की गई है, जिनकी कीमत क्रमश: 74,536 और 77,036 है। कंपनी ने इस नई एक्टिवा को कई सारे स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें दिए गए स्मार्ट फाइंड फंक्शन की सहायता से आप आसानी से अपने वाहन का पता लगा सकते हैं। इतना ही नही Smart key की सहायता से एक्टिवा के इंजन को तब चालू किया जा सकता है जब वाहन चाबी के दो मीटर के दायरे में हो। इसके अलावा यह इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच के साथ भी आता है।
स्कूटर के पावरट्रेन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नई टेक्नालाजी शामिल की गई है। इसके अलावा इसमें 110 सीसी PGM-FI इंजन दिया गया है। होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट में ज्यादा व्हीलबेस, लंबा फुटबोर्ड एरिया, नया पासिंग स्विच और डीसी एलईडी हेडलैंप, नए डिज़ाइन किए हुए अलॉय व्हील्स दिए हैं। कंपनी यह भी दावा करती है कि इस स्कूटर का राइडिंग एक्सपीरियंस काफी आरामदारायक होगा।