जनवरी 2022 से ये कंपनियां करने वाली हैं कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 12:58 PM (IST)

ऑटो डेस्क: जनवरी 2022 से कई कार निर्माता अपने कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाले हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा कि कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ा रही हों। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी की जाती है। जिसके पीछे कई कारण हो सकती हैं। कार की कीमतों की बढ़ोतरी में कुछ लग्ज़री कार निर्माताओं जैसे- ऑडी,मर्सिडीज का नाम भी शामिल है।तो आइए उन सभी निर्माताओं पर एक नज़र डालते हैं जो अगले महीने से कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार हैं-

KIA

KIA जनवरी 2022 से अपने वाहनों की कीमतो को बढ़ाने जा रही है। फिलहल इस बात की घोषणा अभी नहीं की गई कि कौन से मॉडल पर कितनी रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। इसी के साथ कार निर्माता ने कहा कि दिसंबर 2021 तक बुक किए गए सभी वाहनों को बुकिंग के समय की कीमतें ही लागू होंगी।

PunjabKesari

Volvo

Volvo ने भारत में अपने 4 मॉडल्स - S90 सेडान और XC40, XC60 और XC90 SUV को लॉन्च किया है और कंपनी इन सभी की कीमतों को 1 जनवरी, 2022 से बढ़ने वाली हैं। जिसमें XC90 की कीमत में 1 लाख रुपए की बढ़ोतरी, XC40 में 2 लाख रुपये और XC60 की कीमत में 1.6 लाख रुपए बढ़ोतरी की जाएगी। जबकि S90 3 लाख रुपए तक महंगा हो जाएगा।

PunjabKesari

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki ने काफी समय पहले ही घोषणा कर दी थी अगले साल से मारुति अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ाने वाली है। हालांकि मारुति द्वारा इस बात की जानकारी शेयर नहीं की गई कि कौन से मॉडल में कितने रुपए की मूल्य वृध्दि की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि मारुति ने इस साल भी 3 बार कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

PunjabKesari

Honda

अनुमान है कि बढ़ती हुए इनपुट कॉस्ट को देखते हुए होंडा भी अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। बाकी आने वाले दिनों में कंपनी इसके बारे में ऑफिशियली जानकारी भी शेयर करेगी।

PunjabKesari

Renault

समय में Renault के 4 मॉडल्स भारत में सेल के लिए अवेलेबल हैं। जिनमें - Kwid, Triber, Kiger और Duster – शामिल हैं। उम्मीद है कि नए साल की शुरूआत में इनके मूल्यों में वृध्दि की जा सकती है।

PunjabKesari

Tata Motors

जनवरी 2022 से Tata Motors अपने सभी कॉर्मशियल और पेसेंजर व्हीकल्स को महंगा करने वाली है। जिसमें कार्मशियल वाहनों कीमतो  में 2.5% की बढ़ोतरी होगी,जबकि पेसेंजर व्हीकल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी के साथ बढ़ी हुई कीमतें हाल ही लॉन्च हुए मॉडल्स पर भी लागू होंगी।

Toyota

Toyota के सभी वाहनों पर बढ़ी हुई कीमतें जनवरी 2022 से लागू होंगी, जोकि मॉडल के अनुसार ही तय की जाएगी।  

PunjabKesari

Skoda

Skoda के भारत में सेल के लिए उपलब्ध मॉडल्स - कुशाक, ऑक्टेविया और सुपर्ब की कीमतों में 3% बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

PunjabKesari

Volkswagen

Volkswagen ने 1 जनवरी, 2022 से पोलो, वेंटो और टाइगुन पर 2 से 5 %  तक की बढ़ोतरी करने वाली है। कार निर्माता ने अभी तक प्रत्येक मॉडल के लिए मूल्य वृद्धि की मात्रा की घोषणा नहीं की है। इसी के साथ आपको यह बता दें कि, हाल ही में लॉन्च किए गए  Volkswagen Tiguan Facelift की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

PunjabKesari

Citroen

भारत में Citroen का एकमात्र पेशकश C5 Aircross है। जिसकी कीमत में 3%की बढ़ोतरी होगी। जबकि C5 एयरक्रॉस की भारत में मौजूदा कीमत 31.30 लाख-32.80 लाख रुपए के बीच की है।

Mercedes Benz

लग्जरी कार निर्माता Mercedes Benz अपने चुनिंदा मॉडल्स पर 2% की वृद्धि की घोषणा की है। इसी के साथ Mercedes ने स्पष्ट किया है कि जिन ग्राहकों ने अपने MY2021 मॉडल बुक किए हैं और उनकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बुकिंग के दौरान वाली कीमत पर कार डिलीवर की जाएगी। और जो ग्राहक 31 दिसंबर तक A-Class, GLA और e-class जैसी कारों की चुनिंदा रेंज बुक करते हैं, उन्हें भी मूल्य उस समय के मूल्यों पर ही डिलीवरी दी जाएगी।

PunjabKesari

Audi

Audi जनवरी 2022 से अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर 3% की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। जिसके पीछे का कारण कंपनी ने बढ़ती हुई इनपुट और परिचालन कॉस्ट बताया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News