2022 Range Rover से जुड़ी 5 हाइलाइट्स, जो 50 सालों के इतिहास में दिखेंगी पहली बार...

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 02:17 PM (IST)

ऑटो डेस्क। हाल ही में लैंड रोवर ने इंडियन मार्केट में 2022 रेंज रोवर को पेश किया है। लैंड रोवर की इस 5th जेनरेशन फ्लैगशिप एसयूवी की कीमत 2.31 करोड़ रूपए एक्स-शोरूम है। 2022 रेंज रोवर एसई, एचएसई, ऑटोबायोग्राफी और फर्स्ट एडिशन ग्रेड में अवेलेबल होगी। साथ ही इस बार इसके दो व्हीलबेस विकल्प मिलने वाले हैं। इस 5th जनरेशन एसयूवी में पांच स्टैंडआउट हाइलाइट्स हैं, जो अपने 50 साल के लंबे इतिहास में पहले कभी रेंज रोवर में नहीं देखे गए हैं। आइए एक नजर इन हाइलाइट्स पर-
PunjabKesari
2022 रेंज रोवर 7-सीटर-

रेंज रोवर की इस 5th जेनरेशन एसयूवी ने 2-रो एसयूवी होने के ट्रेडिशन को तोड़ दिया है। नए मॉडल के केबिन में 7 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और यह 3-रो एसयूवी है। ऑप्शनल 3-रो, LWB मॉडल के लिए एक्सक्ल्यूसिव होगी
PunjabKesari
MLA फ्लेक्स आर्किटेक्चर-

2022 रेंज रोवर में एक और हाइलाइट नया एमएलए-फ्लेक्स आर्किटेक्चर है। इसे पहली बार किसी कार में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस नए जमाने के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ ब्रांड के लाइन-अप में किया जा सकता है। एमएलए-फ्लेक्स प्लेटफॉर्म को ट्रेडिशनल आईसीई पावरट्रेन या मॉडर्न हाइब्रिड या पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, इसका 75 प्रतिशत चेसिस अब एल्युमिनियम का है।

हाइब्रिड पावरट्रेन-

एमएलए-फ्लेक्स आर्किटेक्चर की बदौलत लैंड रोवर की सबसे महंगी एसयूवी अब हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है। इंडियन मार्केट में यह केवल MHEV सेटअप के साथ आती है। फॉरेन मार्केट में 50 kW फास्ट-चार्जिंग कैपेसिटी के साथ रेंज रोवर का PHEV अवतार मिलता है। 100 किमी की WLTP- क्लेम्ड रेंज के साथ रेंज रोवर सबसे लंबी रेंज PHEV का खिताब अपने नाम कर लेती है।

23-इंच अलॉय व्हील-

2022 रेंज रोवर के डाइमेंशन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें बड़े अलॉय व्हील का यूज किया है। यह पहली बार है कि रेंज रोवर फैक्ट्री से 23-इंच रिम्स के साथ आएगा। ये ब्रांड द्वारा रेंज रोवर पर लगाए गए अब तक के सबसे बड़े अलॉय व्हील हैं।

न्यू रेंज रोवर डिजाइन-

नई रेंज रोवर का मॉडर्न डिजाइन, फ्लश डोर हैंडल से लेकर विंडो मोल्डिंग को हटाने और फ्लश ग्लेज़िंग को जोड़ने तक 'फ्लश' थीम पर ही फोकस्ड है। इस ‘नॉट-सो-शार्प’ डिज़ाइन के परिणामस्वरूप इसके एरोडायनामिक्स ड्रैग क्वांटिटी में कमी आई है। इसकी ड्रैग क्वांटिटी अब 0.30 है और यह इसके पहले वाले मॉडल से 12 प्रतिशत कम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News