लॉन्च हुई 2023 Honda Brio facelift, कीमत सहित जानें पूरी डिटेल

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 05:10 PM (IST)

ऑटो डेस्क. 2023 Honda Brio facelift को इंडोनेशिया बाजार में उतार दिया गया है। इसे Brio Satya और Brio RS के रूप में लॉन्च किया गया है। Brio Satya को तीन वेरिएंट और Brio RS को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...


इंजन

PunjabKesari
2023 Brio facelift में 1.2L NA 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसे एक मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 


फीचर्स

PunjabKesari
Brio RS में LED हेडलाइट्स, LED फॉग लाइट्स, रिक्वेस्ट सेंसर्स, LED इंडिकेटर्स के साथ आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स (ORVMs), पुश-बटन स्टार्ट, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 15-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


कीमत 

PunjabKesari
2023 Brio facelift की कीमत बेस ई ट्रिम के लिए IDR 191,900,000 (लगभग 9.24 लाख रुपये) और टॉप वेरिएंट S CVT के लिए IDR 191,900,000 (लगभग 10.69 लाख रुपये) के बीच रखी है। वहीं CVT ब्रियो RS के लिए IDR 233,900,000 (लगभग 13.03 लाख रुपये) और मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए IDR 243,900,000 (लगभग 13.59 लाख रुपये) से शुरू होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News