2022 KTM 250 ADV अब 2 नए कलर्स के साथ होगी अवेलेबल, 5 प्वाइंट में जानें खासियत

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 07:14 PM (IST)

ऑटो डेस्क। KTM India ने नवंबर 2020 में KTM 250 एडवेंचर लॉन्च के साथ 250cc एडवेंचर सेगमेंट में कदम रखा था। पिछले साल यानी कि 2021 जुलाई में, कंपनी ने मोटरसाइकिल की कीमतों में 25,000 रुपये की भारी कटौती भी की। अब, इस 2-व्हीलर मेकर ने देश में नई 2022 KTM 250 एडवेंचरर को लॉन्च किया है। क्या है अपडेटेड 250cc एडवेंचर टूरर में खास, आइए जानते हैं-
PunjabKesari
2022 KTM 250 ADV: इंजन-

नई 2022 केटीएम 250 एडवेंचर में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं किया गया है। इसमें अभी भी 248.8cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 9,000 RPM पर 29.5 hp की पावर और 7,250 RPM पर 24 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इस 250cc ADV में एक पावर असिस्ट स्लिपर क्लच (PASC) भी है, जो एक स्मूथ और जर्क-फ्री क्लचलेस डाउनशिफ्टिंग की परमिशन देता है।

2022 KTM 250 ADV: साइज और टैंक कैपिसिटी-

Dimensions

KTM 250 Adventure

Length

NA

Width

NA

Height

NA

Wheelbase

1357 mm

Weight

156 kg (dry weight)

Seat Height

855 mm

Ground Clearance

200 mm

Fuel Tank Capacity

14.5-litres

2022 KTM 250 ADV: पार्ट्स-

KTM 250 एडवेंचर में 43mm यूएसडी फ्रंट फोर्क और पीछे की तरफ 177mm ट्रैवल के साथ एक प्री-लोड एडजस्टेबल मोनो-शॉक एब्जॉर्बर है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320mm डिस्क और रीयर में 230mm यूनिट दी गई है। इसमें KTM के ऑफ-रोड ABS मोड के साथ डुअल-चैनल ABS भी मिलता है। इसके अलावा, यह ADV बाइक 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर MRF Mogrip Meteor-FM2 टायर पर अलॉय व्हील्स के साथ आती है।

2022 KTM 250 ADV: कलर्स और फीचर्स

नया 2022 KTM 250 एडवेंचर पुराने मॉडल से काफी हद तक मिलता है। लेकिन, इसके कलर शेड्स में बदलाव किया गया है। यह एडवेंचर टूरर अब दो नए कलर्स इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और फैक्ट्री रेसिंग ब्लू में पेश किया गया है। KTM 250 एडवेंचर में LED DRLs, LED टर्न इंडिकेटर्स और 5.0-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो आपको स्क्रीन पर सभी जानकारी दिखाता रहता है।

2022 KTM 250 ADV: कीमत और राइवल्स

नई 2022 केटीएम 250 एडवेंचर की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपए है। यह 250cc एडवेंचर टूरर बेनेली टीआरके 251 को सीधे टक्कर देती है। इनडायरेक्टली यह रॉयल एनफील्ड हिमालयन, बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस जैसी बाइक्स को भी टक्कर देती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News