रूस द्वारा पाकिस्तान को तेल की सप्लाई भारत के लिए चिंता का विषय

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 04:05 AM (IST)

24 फरवरी, 2022 को रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद अमरीका तथा यूरोप के देशों ने रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा रखी हैं। पश्चिमी देशों की इन आॢथक पाबंदियों के बाद रूस के सामने अपने कच्चे तेल के निर्यात को लेकर संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में रूस ने अपने पुराने मित्र भारत को सस्ते तेल की पेशकश की और भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने का समझौता कर लिया। भारत ने अब तक रूस से कच्चा तेल खरीद कर पिछले वित्त वर्ष के दौरान लगभग 40,000 करोड़ रुपए की बचत की है।

भारत की रूस के साथ हुई इस सफल डील के बाद कंगाल हो रहे पाकिस्तान, जिसके शीत युद्ध के समय में अमरीकी गुट का हिस्सा होने के कारण रूस के साथ रिश्ते कमजोर स्थिति में थे, ने रूस की मदद प्राप्त करने के लिए हाथ बढ़ाया क्योंकि पाकिस्तान में पैट्रोल और डीजल की आकाश छूती कीमतों ने उसका वित्तीय घाटा अत्यधिक बढ़ा दिया था। इस वर्ष के शुरू में इस्लामाबाद और मास्को के बीच हुए एक नए सौदे के अंतर्गत रूस से मिली रियायती कच्चे तेल की पहली खेप 11 जून को कराची पहुंच गई है।

पाकिस्तान के पैट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने तेल की कीमत या पाकिस्तान को मिलने वाली छूट सहित सौदे का विवरण तो नहीं दिया, अलबत्ता इतना जरूर बताया है कि रूस को भुगतान चीनी मुद्रा में किया गया था। बताया जा रहा है कि इस सौदे में पाकिस्तान का सबसे बड़ा दोस्त चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अपने घरेलू हालात को देखते हुए पाकिस्तान को अब चीन की मदद से रूस से कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा है।

इस बीच जहां भारत और अमरीका में नजदीकियां बढ़ रही हैं तथा 21 जून से शुरू होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को नई बुलंदी मिलने की उम्मीद की जा रही है, ऐसे में रूस ने भी चीन के दोस्त पाकिस्तान से अपने रिश्तों को मजबूत करने की इच्छा जताकर भारत को हल्का सा ‘ङ्क्षझझोडऩे’ की कोशिश की है।

हालांकि, रूस कई मौकों पर भारत को आश्वस्त करता रहा है कि वह भारत के हितों के विरुद्ध कुछ भी नहीं करेगा, परंतु रूस और पाकिस्तान के बढ़ते संबंधों को लेकर भारत में चिंता बढ़ी है।भारत ने संकट के समय रूस के साथ अपने संबंधों को अधिमान देते हुए उसका साथ दिया और उससे कच्चा तेल खरीदा पर भारत को लगातार परेशान करने वाले चीन के जरिए पाकिस्तान के साथ कच्चे तेल की डील करने के रूस के कदम ने भारत को ङ्क्षचतित तो किया ही है। -विजय कुमार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News