शार्क को जिंदा निगल गई सील, देंखें तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2015 - 12:48 PM (IST)

लंदन: अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच पर हैरान कर देने वाली घटना को देखने को मिला जहां एक सील छोटी शार्क को जिंदा निगल गई। जानकारी मुताबिक एक छोटी शार्क शिकार की तलाश में भटक रही थी, तभी उसे सील नजर आ गई। ऐसे में उसने सील पर अटैक कर दिया, लेकिन दांव उलटा पड़ गया और वह खुद शिकार बन गई। 
 
सील ने शार्क को अपने जबड़े में फंसा लिया और तब तक पकड़े रखा, जब तक कि वह शांत नहीं हुई। इसके बाद सील ने उसे निगल लिया। हालांकि, शार्क काफी छोटी थी, लेकिन सील ने बड़ी खतरनाक तरीके से उसे शिकार बना लिया। यह सारी घटना की तस्वीरें युवा फोटोग्राफर स्लैटर मूरे ने अपने कैमरे में कैद कर ली। 
 
मूरे ने बताया कि इस तरह की घटना उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखी थी। उन्होंने बताया कि मेरे साथ बोट पर सवार सभी लोग इस घटना को देखकर हैरान थे। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News