रामगर में भूस्खलन , 2 महिलाओं की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 01:33 PM (IST)

जम्मू: एक दुखद घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं उधमपु-रामनगर रोड पर बसे गांच कगोत में एक भूखस्लन में दब गई। मृतकों की पहचान विमला देवी पत्नी निक्कु राम निवासी त्रिला और पालो देवी पत्नी शैलो राम के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार शाम पौने सात बजे की है जब दोनों महिलाएं पशुओं को चराने के बाद वापिस घर लौट रहीं थी।


सूचना मिलते ही एसएचओ रामनगर मौके पर पहुंच गए और अपनी टीम के साथ उन्होंने दोनों को बचाने के लिए बचाव कार्य भी शुरू कर दिया। दोनों को जब बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। पार्थिव शरीरों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News