कश्मीर में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ किया कुछ ऐसा सलूक..

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 12:05 AM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर में गुरुवार को पुलिस ने ऑल जम्मू-कश्मीर साक्षर भारत मिशन (ए.जे.के.एस.बी.एम.) के कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। शहर के पोलो ग्राउंड इलाके में ये कर्मचारी लंबित वेतन सैलरी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को खदेडऩे के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज में कई कर्मचारी घायल हो गए जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News