BJP नेता की सलाह, राजद और कांग्रेस सामाजिक एकता के साथ राजनीति करना सीखे

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 05:11 PM (IST)

पटनाः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने राजद और कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस को भाजपा से सीख कर सामाजिक एकता के साथ राजनीति करनी चाहिए।

भाजपा नेता ने रविवार को होने वाली मानव श्रृंखला पर बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य को सामाजिक कुरीतियों से बचाने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस द्वारा मानव श्रृंखला का किया जा रहा विरोध निंदनीय है। 

नित्यानंद राय ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर लालू यदुवंशियों का दिल से सम्मान करते हैं तो वह अपने दोनों बेटों की शादी किसी गरीब यादव परिवार में बिना दहेज लिए करवाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News