सडक़ दुर्घटना में बाल-बाल बची गर्भवती महिला, दिया बच्चे को जन्म

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2018 - 04:25 PM (IST)

जम्मू: मेंढर में आज सडक़ दुर्घटना में एक गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। हादसा मेंढर के नरोल में उस समय हुअ जब एक एंबूलेंस की ब्रेक फेल हो गई और वो सडक़ के किनारे पलट गई। एंबूलेंस में सवार छह लोग घायल हो गए। उनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया जो पूरी तरह से सुरक्षित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News