दस साल के लड़के ने बचाई दोस्त की जान

punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2017 - 06:42 PM (IST)

न्यू साऊथ वेल्ज: किसी ने सच ही कहा कि मुसीबत पडऩे पर दिमाग को शांत रखना चाहिए। शांत दिमाग से ही सही फैसले लिए जा सकते हैं। इस बात को 10 साल के लड़के ने सही साबित कर  दिया है। न्यू साऊथ वेल्ज के एक 10 साल के लड़के को सम्मानित किया जाएगा। एस वेड और उसका पक्का दोस्त जोश फैरी रेमैंड टैरेस पास के ही पहाडिय़ों पर चढ़ कर खेल रहे थे। अचानक पहाड़ी का एक पत्थर जोश के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। इस दौरान एस ने घबराने की बजाए हिम्मत से काम लिया, और  मदद के लिए ट्रिपल जीरो पर फोन किया।

एस ने फोन करके अधिकारी को बताया कि, हम एक पहाड़ी पर चढ़े थे। उस समय अचानक पहाड़ी का एक पत्थर मेरे दोस्त के पैर पर गिर गया है, जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई है और खून भी बह रहा है।
तुरंत ही एक बचाव हेलीकॉप्टर उनकी मदद के लिए भेजा गया। जोश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके पैर की सर्जरी की गई।

पैरामेडिकल अधिकारियों के तरफ से वीरवार को एस को स्टार अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News