इस होटल की ऊंचाई सुनकर रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2017 - 12:20 AM (IST)

नार्थ कोरियाः कभी मिसाइल परीक्षण, तो कभी अमेरिका को धमकी के लिए मशहूर नार्थ कोरिया एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। राजधानी प्योंगयांग में 105 मंजिल के रिगयोंग होटल का नॉर्थ कोरिया ने चुपचाप अनावरण कर लिया है। वर्षों में संयुक्त राष्ट्र के तमाम प्रतिबंध झेल रहे उत्तर कोरिया में इतना बड़ा निर्माण सबको हैरान करने वाला है।
 
यह होटल करीब 30 साल में पूरा हुआ है। 1987 में इस होटल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय वर्तमान तानाशाह किम जोंग उन के दादा किम इल सुंग का नॉर्थ कोरिया में शासन था। दो साल में इस परियोजना को पूरा हो जाना था लेकिन उसमें विलंब हो गया। 

पहले देश में आर्थिक मंदी और उसके बाद संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के चलते मुश्किल हालात में यह प्रोजेक्ट लंबित होता चला गया। करीब दस साल पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में मिस्र की ओरेस्कॉन कंपनी ने रुचि दिखाई लेकिन काम ने गति पकड़ी 2012 में किम जोंग उन के सत्ता संभालने के बाद।

 किम जोंग के आदेश से इस बिल्डिंग समेत नॉर्थ कोरिया की दर्जनों इमारतों को बनाया गया। इनमें प्योंगयांग में 70 मंजिल की आवासीय इमारत भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News