ब्रिटेन में सिख की खींची पगड़ी, लगे- 'मुस्लिम गो बैक' के नारे

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 04:08 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन में एक सिख नागरिक के साथ नस्लीय हमला करने का मामला सामने आया है। ब्रिटेन की संसद के ठीक बाहर एक सिख पर्यावरण एक्टिविस्ट की पगड़ी खींचने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही हमला करने वाले ने 'मुस्लिम गो बैक' के नारे लगाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के रहने वाले रवनीत सिंह (37) के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह लेबर पार्टी के सिख सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मिलने के लिए पोर्टक्युलिस हाउस गया था। 

रवनीत सिंह ने बताया कि जब वह कतार में खड़ा इंतजार कर रहा था तभी एक शख्स उसके पास आया और नस्ली टिप्पणी करने लगा। वह शख्स जोर-जोर से ‘‘मुस्लिमों वापस जाओ’’ चिल्लाने लगा। इतना ही नहीं उस शख्स ने सिंह की पगड़ी खींचने की भी कोशिश की। उसने लगभग आधी पगड़ी उतार दी थी। सिंह ने बताया कि उस शख्स ने किसी अन्य भाषा में उन पर नस्ली टिप्पणी की थी, जिसे वह समझ नहीं पाये। लेबर पार्टी के सांसद धेसी ने इस घटना को ‘‘घृणित’’ बताया और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News