भारतवंशी समलैंगिक  डॉक्टर बन सकता है इस देश का पी.एम.

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2017 - 05:37 PM (IST)

डबलिनः आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री लीयो वरादकर प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं और वह एंडा केनी की जगह ले सकते हैं। उन्होंने 2015 में स्वीकार किया था कि वह गे हैं। लीयो की जड़ें भारत से हैं। वह मुंबई में जन्मे एक डॉक्टर के बेटा हैं। लीयो प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं और वह एंडा केनी की जगह ले सकते हैं। लीयो समलैंगिक विवाह का समर्थन करते हैं।

उन्होंने अपने गे होने की बात को कबूल करते हुए कहा था, ''यह कोई गोपनीय नहीं है.'' लीयो ने अपने 36वें जन्मदिन पर मंत्री बनने के बाद गे होने की बात कबूली थी। यदि लीयो आयरलैंड के पी.एम. चुने जाते हैं तो भारतीय मूल के किसी देश के प्रधानमंत्री बनने वालों की फेहरिस्त में वह शामिल हो जाएंगे। 38 साल के वरादकर अपने पिता अशोक वरादकर के सबसे छोटे बेटे हैं. अशोक 1960 के दशक में इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे।

यहीं पर उनकी मुलाकात एक नर्स से हुई और दोनों ने बाद में शादी कर ली थी। वरादकर राजनीति में आने से पहले एक डॉक्टर थे। 2007 में वह सांसद चुने गए। जब उन्होंने गे होने की बात कबूली तो उनके पिता को बड़ी हैरानी हुई थी। वरदाकर के अलावा आयरलैंड के हाउसिंग मंत्री सिमोन कोवनी भी प्रधानमंत्री की रेस में हैं।  इस पर दो जून को फ़ैसला होना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News