महिला की आंख में फंसे 27 कांटैक्ट लैंस !

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 06:21 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक चिकित्सक ने 67 वर्षीय एक महिला की आंख में 27 कांटैक्ट लैंस फंसे होने का पता लगाया जिसकी मोतियाबिंद की सर्जरी करानी थी। बर्मिघम के पास सोलीहुल अस्पताल में प्रशिक्षु नेत्र विशेषज्ञ रूपल मोरजारिया ने महिला की आंख में 17 कांटैक्ट लैंस का पता लगाया और उसके बाद उसकी आंख में 10 और कांटैक्ट लैंस देखें।

उन्होंने ओप्टोमेटरी टुडे प्रकाशन से कहा, हममें से किसी ने भी ऐसा पहले कभी नहीं देखा। वह काफी बड़ा था। सभी कांटैक्ट लैंस आपस में फंस गए थे। हम वास्तव में हैरान थे कि मरीज को इसका पता नहीं चला क्योंकि उनके वहां रहने से काफी जलन हो रही होगी। मरीज की आंख में फंसे कान्टैक्ट लेंस से महिला को काफी परेशानी हो रही थी लेकिन महिला समझ रही थी के ऐसा आंख सूखने और वृद्धावस्था के चलते हो रहा है।

महिला की मोतियाबिंद की सर्जरी होने वाली थी लेकिन उसे आंख में जलन बढऩे से उसे टाल दिया गया। महिला 35 वर्षों से डिस्पोजेबल कांटैक्ट लेंस लगा रही थी लेकिन उसे न तो कोई समस्या हुई और न ही उसने नियमित रूप से किसी नेत्र विशेषज्ञ को दिखाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News