महिलाओं की हर समस्या का हल करेंगे ये उपाय, एक बार अवश्य आजमाएं

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2018 - 02:33 PM (IST)

आज महिलाएं घर और बाहर की जिम्मेदारी उठाते हुए सुपर वुमन बनी हुई हैं। सुबह सूरज की पहली किरण के साथ उनकी दिनचर्या का आरंभ होता है और रात को चांद की चांदनी में विश्राम। सारा दिन वो अपने घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए इधर-उधर भागती रहती हैं। कई बार वो इस भाग-दौड़ से इतनी अधिक परेशान हो जाती हैं की इसका प्रभाव उनके संपूर्ण व्यक्तित्व पर हावी होने लगता है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार महिलाओं में टैंशन का मुख्य कारण चन्द्रमा का कमजोर होना है। इसके साथ-साथ मंगल और बृहस्पति भी खास भूमिका निभाते हैं। आप भी किसी न किसी कारण से तनाव में हैं तो एक बार अवश्य आजमाएं ये उपाय


सेहत संबंधित परेशानी
सोमवार को भगवान शिव पर उतने बताशे चढ़ाएं, जितनी आपकी उम्र है। इसके साथ चांदी से बना कोई सामान भी चढ़ा सकते हैं। फिर उसे सदा अपने पास रखें।


वैवाहिक जीवन में तनाव दूर करें
बुधवार को किसी भी देवी मंदिर में जाकर श्रृंगार का सामान भेंट करें। इत्र को अवश्य अर्पित करें। शेष सामान वहीं रहने दें, इत्र अपने साथ घर ले आएं। प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करें। पति-पत्नी में आई दूरियां नजदीकियों में बदलेगी।


संतान की टैंशन
बृहस्पतिवार के दिन देवी को हल्दी की गांठ चढ़ाएं। कुछ समय बाद उसे पीले कपड़े में बांधकर घर ले आएं और सदा उसे अपने पास रखें।


ससुराल से हैं दुखी
शुक्रवार को देवी पर कुमकुम चढ़ाकर घर ले आएं। फिर प्रतिदिन उस कुमकुम का तिलक लगाएं।


करियर में मिलेगी सफलता
शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे कड़वे तेल के आठ दीपक जलाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News