भविष्यफल: रोहिणी का चंद्र, किस राशि को देगा आपार धन

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 07:57 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: सोमवार  दी॰ 06.11.17 चंद्र मेष वृष व रोहिणी नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

 

आज का विशेष उपाय: धन वृद्धि के लिए शिवलिंग पर चढ़े अक्षत तिजोरी में रखें।

 

आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय कामकृते नमः ॥ इस चंद्र मंत्र से सभी कामनाए पूरी होती हैं।


मेष: रोजगार में सफलता मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी।

 

वृष: मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। दांपत्य में तालमेल बढ़ेगा। भाई-बहन सहयोग देंगे। व्यावसायिक लाभ कम रहेगा।  

 

मिथुन: प्रभावशाली व्यक्ति से मिलेंगे। प्रेमी संग मनोरंजक समय बिताएंगे। नए वाहन मिलने के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

 

कर्क: व्यावसायिक मामले हल होंगे। प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करंगे। अकाउंट्स का काम पूरा करेंगे। स्टूडैंट्स पढ़ाई में ध्यान देंगे।

 

सिंह: निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष कि चिंता सताएगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। मुनाफे को रीइन्वैस्ट करेंगे।

 

कन्या: व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। अकाउंट्स पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रोफैशनल डील करने से बचें।

 

तुला: स्वास्थ्य नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी होगी। धैर्य से अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

 

वृश्चिक: सोशल गैदरिंग में जाएंगे। प्रभाव में वृद्घि होगी। विरोधी शांत रहेंगे। असमंजस की स्थिति से उभरेंगे। व्यावसायिक लाभ होगा।

 

धनु: भाग्योदय होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। करियर में उन्नति होगी। संतान के सहयोग से उन्नति होगी। लंबित कार्य पूरा होगा।

 

मकर: योजनाबद्ध होकर कार्य करें अन्यथा आवश्यक काम रहेंगे। संपत्ति संबंधी मामलात परेशान करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में निराश होंगे।

 

कुंभ: कार्यक्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक लाभ से खुशी होगी। व्यक्तिगत जान-पहचान से लाभ होगा।

 

मीन: राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। विकास कार्यों में सफल रहेंगे। अकस्मात व्यवसायिक लाभ होगा।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News