भविष्यफल: गुरु की विशाखा नक्षत्र में चाल, किसको करेगी निहाल

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 08:06 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दि॰ 18.01.18, चंद्र मकर राशि व श्रवण नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


आज का विशेष उपाय: धन प्राप्ति हेतु श्रीहरि पर पीला चंदन चढ़ाकर तिजोरी पर स्वास्तिक बनाएं।


मेष: सामाजिक दायरा बढ़ेगा। उच्च रक्तचाप से ग्रसित होंगे। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी। घर के आसपास फंक्शन में जाएंगे। 


वृष: समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी।


मिथुन: उम्रदराज व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घटनाग्रस्त होने के योग हैं। एक्स्ट्रा कमाई होगी। 


कर्क: पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का पूरा ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।


सिंह: पार्टनर से गलतफहमियां दूर होंगी। झंझटों वश दिन भर व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभकारी रहेगा। परिजन की सेहत चिंतित करेगी।


कन्या: नया साथी मिलने से यात्रा मनोरंजक रहेगी। कुटुंब में प्रोग्राम बनेगा। संबंधियों से भी मुलाकात होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। 


तुला: चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों का उत्साह बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे।


वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे। 


धनु: उधार न दें वरना पैसा फंसेगा। ऑफिस में क्रोधित न हों। एनर्जी का सदुपयोग कर पैंडिंग वर्क पूरा करें। सैविंग में बदलाव होगा।


मकर: सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज मिलेगी। पारिवारिक टैंशन खत्म होगा। 


कुंभ: क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाएं कंट्रोल कर काम करेंगे। 


मीन: फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। ध्यान का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदेमंद रहेंगे। हल्का खाना खाएं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News