घर में रहता है कलह-कलेश, बृहस्पतिवार को करें ये अचूक उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 09:29 AM (IST)

वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्यार बना रहे तो जिंदगी अच्छी गुजरती है। यदि ग्रह बिगड़े हुए हैं अचानक जीवन में कई समस्याएं आने लगती हैं। दांपत्य संबंधों में दरार आना भी एक कारण हो सकता है। यदि पति-पत्नी की राशि में शत्रु भाव हो तो ये समस्या ज्यादा सिर उठाती है। उनके विचारों में मतभेद रहते हैं। ग्रहों में शत्रुता होने पर सामान्य परिस्थितियों में भी वाद-विवाद की स्थिती बनी रहती है। जो कपल्स आपसी कलह-कलेश से निजात चाहते हैं, बृहस्पतिवार को करें ये अचूक उपाय


बेसन के लड्डू बृहस्पतिदेव को भोग लगाने के बाद गरीबों और जरूरतमंदों में बांट दें।


बुधवार की रात चने की दाल भिगो दें, बृहस्पतिवार को सुबह गाय को खिलाएं।


नाभि, मस्तक और सिर पर केसर का तिलक लगाएं।


केसर वाले दूध का सेवन करें।


शयनकक्ष में सफेद रंग के ताजे फूल प्रतिदिन लगाएं संभव न हो तो सफेद फूलों का चित्र भी लगाया जा सकता है।


सुहागन महिलाओं को सिंदूर का दान करें।


एक नारियल व थोड़े बादाम श्री हरि के मंदिर में चढ़ाएं। यह उपाय करने से आपको जीवन के सभी सुख प्राप्त होंगे और अटके कार्य बनते चले जाएंगे।


गुरु की प्रसन्नता के लिए इस दिन खासतौर पर विशेष रूप से केले के वृक्ष की पूजा का महत्व है। केले का वृक्ष विष्णु का रूप भी माना गया है। विष्णु भगवान् को केले का भोग लगाएं और छोटे बच्चों, मंदिरों में केले का दान और गाय को केला खिलाना चाहिए। केले का दान करें लेकिन स्वयं न खाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News