बुजुर्गों की बताई इन बातों पर करेंगे अमल तो घर में बरकरार रहेगी बरकत

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2017 - 03:00 PM (IST)

जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए हमारे बुजुर्गों ने वास्तु के कुछ एेसे उपाय बताए हैं जिनको नित्य करने से व्यक्ति अपनी समस्त परेशानियों से छूटकारा पा सकता है। लेकिन मनुष्य आधुनिक मानसिकता के कारण इसे भूलता जा रहा है और अपने जीवन की मुसीबतों से मुक्ति पाने के लिए इधर-उधर भटकता रहता है। इन उपाय को जानते हुए भी इन पर विश्वास नहीं करता। यदि इन उपाय को सच्ची श्रद्धा व सच्ची भावना से किए जाएं, तो शीघ्र ही उनका प्रभाव देखा जा सकता है। आईए जाने एेसे कुछ अचूक व सरल उपाय बताएं जिनको करने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती है। 

 

रोज सुबह हथेली के दर्शन करें 
रोज सुबह उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखें एवं निम्र मंत्र का उच्चारण करते हुए 3-4 बार चेहरे पर फेरें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती एवं नीचे के भाग (मणिबंध-हथेली के मूल रुचि) में भगवान विष्णु का स्थान होता है।

PunjabKesari

‘कराग्रे वसति लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती
करमूले तू गोविंदम प्रभातम कर दर्शनम।’’

इसलिए रोज अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक जाता है।


गाय, कौआ, कुत्ते को रोटी डालें 
रोज खाने में छोटा-सा टुकड़ा रोटी का अग्नि को आहुति दें और खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय के लिए, दूसरी कौए के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बनाएं। सदस्य अपनी थाली में से 3 टुकड़े खाना खाने से पहले भी निकाल सकते हैं। एेसा इसलिए किया जाता है क्योंकि गाय में 33 कोटि देवता निवास करते हैं। कौए को देने से शनि-राहु प्रसन्न होते हैं। कुत्ते की सेवा व रोटी खिलाने से केतु के दुष्प्रभाव से मुक्ति एवं संतान सुख मिलता है। जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए हमारे बुजुर्ग भी उपाय करते थे, पर हम आधुनिक मानसिकता के कारण भूलते जा रहे हैं।

PunjabKesari

 

चींटियों को आटा डालें 
अपनी किस्मत को चमकाने के लिए हमें रोज चींटियों को शक्कर मिला आटा डालना चाहिए। इससे आपके रोजगार में आने वाली समस्याएं दूर होंगी एवं उनसे मुक्ति मिलेगी। यह उपाय सुबह या शाम कभी भी कर सकते हैं। देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना रोज चाहे दिन के 12 घंटे में से 10 मिनट या 5 मिनट उस ईश्वर के लिए जरुर निकालें।

PunjabKesari

 

घर को साफ-सुथरा रखें 
घर में सफाई दिन के समय करें, सूर्यास्त के बाद नहीं क्योंकि उससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। घर में बेकार का सामान जो इस्तेमाल नहीं होता, नहीं रखना चाहिए। टूटा या खराब सामान घर से निकाल दें इससे नैगेटिव ऊर्जा घर में नहीं आती।

PunjabKesari
 

पीपल पर जल चढ़ाएं 
पीपल पर सुबह जल चढ़ाएं एवं शाम को तेल का दीपक अवश्य जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इससे उनका आशीर्वाद मिलता है व शनि के शुभ प्रभाव मिलते हैं।

PunjabKesari
 

माता-पिता का आशीर्वाद लें 
रोज घर से निकलते हुए घर के बड़े बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद अवश्य लें। ऐसा करने से आपके ग्रह आपके अनुकूल हो जाते हैं। शुभ फल प्रदान करते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम में विघ्न दूर होंगे।

PunjabKesari
 

घर कभी खाली हाथ न जाएं 
बाहर से जब भी आप शाम को काम से लौट कर प्रवेश करें तो कुछ न कुछ अवश्य लाएं  और कुछ नहीं तो पेड़ का एक पत्ता ही लेकर आएं। इससे घर में बरकत होगी एवं कोई कमी नहीं रहेगी।


यदि जीवन में इन उपायों को अपनाएं हैं, तो जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। ये बहुत सरल एवं सटीक उपाय हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News