त्यौहार: 25 फरवरी से 3 मार्च, 2018 तक

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 08:51 AM (IST)

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारम्भ विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे 14, फाल्गुन शुक्ल तिथि दशमी, रविवार, विक्रमी सम्वत् 2074, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1939, दिनांक 6 (फाल्गुन) को होकर समाप्ति विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे 20, चैत्र कृष्ण तिथि द्वितीया, शनिवार को होगी।


पर्व, दिवस तथा त्यौहार: 26 फरवरी आमलकी एकादशी व्रत, 27 फरवरी भौम प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी, जैन महोत्सव (कांगड़ा) प्रारम्भ, शहीद चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस, 28 फरवरी महेश्वर व्रत, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, डा. राजेन्द्र प्रसाद पुण्य तिथि, 1 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा (प्रात: 8.58 जालंधर टाइम के उपरांत), श्री सत्य नारायण व्रत, श्री लक्ष्मी नारायण व्रत, होली पर्व, होलाष्टक समाप्त, होलिका दहन (भद्रा उपरांत), श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती, मेला सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर, हिमाचल) प्रारम्भ, 2 मार्च वसंतोत्सव, होली पर्व (दिल्ली, मथुरा, उत्तर प्रदेश), होला मेला (श्री आनंदपुर साहिब, श्री पांवटा साहिब), सरोजिनी नायडू पुण्य तिथि, 3 मार्च संत तुका राम जयंती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News