पक्षियों को दाना डालने के बाद न करें ये गलती, हो सकता है भारी नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 11:21 AM (IST)

प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालना चाहिए। जो लोग पक्षियों को दाना डालते हैं उन पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अधिकतर लोग घर की छत या बालकनी में पक्षियों के लिए दाना डालते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दाना डालने से भी नुकसान हो सकता है। पक्षियों को दाना डालना शुभ होता है, लेकिन उस समय कुछ गलतियां हो जाने से व्यक्ति को बारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

दाना डालने पर चिडियों के साथ कबूतर भी आते हैं। कबूतरों को बुध ग्रह का माना जाता है क्योंकि वे शांति के प्रतीक हैं। 

कुछ लोग पक्षियों के लिए दाना छत पर डालते हैं। छत को राहू का प्रतीक माना जाता है। जब कबूतर दाना खाने छत पर आते हैं तो इस तरह बुध अौर राहू का मेल हो जाता है। 

कबूतर जब दाना खाते हैं को आस पास की जगह गंदी होना स्वाभाविक है। जिसके कारण राहु उस घर में रहने वाले लोगों की कुंडली में हावी हो जाता है।

राहु के हावी हो जाने से मान-सम्मान में कमी आती है अौर घर में दरिद्रता का वास होता है। यदि छत या बालकनी में दाना डाला है तो बाद में उसे साफ जरूर कर देना चाहिए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News