अंकशास्त्र के अनुसार मनाएं राखी का त्योहार

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 08:54 AM (IST)

ज्योतिष और अंकशास्त्र की सहायता से भाई-बहन के रिश्ते को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। जन्म तारीख भी जातकों के लिए खुशी और श्रेष्ठता को दर्शाती है। जन्मतिथि के अनुसार यदि राखी के रंग का चयन किया जाए तो यह जातक के जीवन में अधिक खुशी और श्रेष्ठता लाती है।


अंक 1 : जिस जातक की जन्म दिनांक 1, 10, 28 हो उसका शुभांक 1 होता है। इनके लिए यैलो, गोल्डन एवं ब्राऊन राखी शुभ है। भाई, बहनों को लाल रंग की वस्तुएं उपहार में देंं। भाई-बहन परस्पर लाभ के लिए गेहूं, गुड़, कमल, लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन, स्वर्ण का यथाशक्ति दान करें।


अंक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29  वालों का शुभांक 2 होगा। उन्हें ग्रीन, व्हाइट और क्रीम राखी बंधवाना शुभ रहेगा। काले, बैंगनी व लाल रंग से दूर रहें। बहन को डार्क कलर की वस्तुएं भेंट न करें। चावल, कपूर, सफेद वस्त्र, घी व बांस के बने पात्र का दान करने से लाभ होगा।


अंक 3 : जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख वालों का शुभांक 3 होगा। इन्हें बैंगनी, वायलेट, यैलो राखी शुभ संकेत देगी। इनको काले व लाल रंग से बचना चाहिए। हल्दी, चना दाल या पीले रंग का धान, पीला कपड़ा, नमक, स्वर्ण का दान शुभ अवसर प्रदान करेगा।


अंक 4 : 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे जातकों का शुभांक 4 रहेगा। उन्हें पीली, गोल्डन, स्काई ब्लू  और व्हाइट राखी बांधना या बंधवाना शुभ फलदायक रहेगा। इस शुभांक के जातक गाढ़े रंग जैसे डार्क ग्रीन, ब्लैक कलर का त्याग करें। गेहूं लाल वस्त्र या कोई भी लाल धान का दान करें।


अंक 5 :  जिसकी जन्म दिनांक 5, 14, 23 हो उनका शुभांक 5 रहेगा। इन्हें हल्के रंगों की बजाय लाल, परपल, ग्रे, ब्राऊन शुभ संकेत देंगे। दान के लिए मसूर की दाल, गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र व टमाटर या हरी घास, मूंग, हरे वस्त्र उत्तम हैं।


अंक 6: जिनकी जन्म तिथि 6, 15, 24 है उनका शुभांक 6 होगा। इनके लिए ब्लू, नेवी ब्लू, पिंक, रोज पिंक, रैड राखी शुभ रहेगी। डार्क रैड व ब्लू से बचें। रंगीन वस्त्र, पोहा, चावल, सफेद दाल, स्वर्ण का यथाशक्ति दान करें।


अंक 7 : जिनकी जन्म दिनांक 7 16, 25 है उनका शुभांक 7 रहेगा। उन्हें ग्रीन, व्हाइट, पीला व ऑरेंज रंग शुभ संदेश देगा। इन्हें ग्रे व काले यानी दो से ज्यादा रंगों को मिलाकर बने रंगों से बचना चाहिए। दान के लिए हरी सब्जियां, सफेद उड़द की दाल, मूंग दाल, शहद, मिठाई का दान करना शुभ रहेगा।


अंक 8 : जिनकी जन्म दिनांक 8, 17, 26 है उनका शुभांक 8 होगा। डार्क ग्रे, ब्लू, परपल, ब्लैक, डार्क ब्राऊन कलर इनके लिए शुभ हैं। इन्हें रैड, यैलो, ऑरेंज कलर से बचना चाहिए। काली उड़द, सरसों तेल, काला तिल, काला वस्त्र, लोहे की वस्तुओं का दान करना शुभ है।


अंक 9 : जिनकी जन्म दिनांक 9, 18, 27 है, उनका शुभांक 9 होगा। लाल, रोज कलर, पिंक, परपल, क्रीम सन कलर इनके लिए शुभफल देने वाला है।
रक्षाबंधन पर काले रंग से बचना चाहिए। दान के लिए गेहूं, मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गुड़, घी जैसी वस्तुएं उत्तम हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News