पूर्व गृह सचिव राजीव मर्हिष होंगे नए कैग

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्व गृह सचिव राजीव मर्हिष कल नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) का पदभार संभालेंगे। वह शशिकान्त शर्मा का स्थान लेंगे। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मर्हिष (62) को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कल राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरकार ने मर्हिष की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी मर्हिष का दो साल का गृह सचिव का तय कार्यकाल पिछले महीने पूरा हुआ था। शर्मा ने 23 मई, 2013 को कैग का पद संभाला था। शुक्रवार को इस पद पर उनका कार्यकाल पूरा हो गया। कैग में आने से पहले शर्मा रक्षा सचिव थे। मर्हिष का कार्यकाल तीन साल का होगा। कैग की नियुक्ति छह साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक की जाती है। गृह सचिव बनने से पहले मर्हिष आॢथक मामलों के सचिव और राजस्थान के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह रसायन एवं उर्वरक विभाग तथा प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग में भी सचिव रह चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News