GST सस्ती होंगी सब्जियां और दूध, 5% तक घटेंगे दाम

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 11:46 AM (IST)

नई दिल्लीः सरकार ने गुरुवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) व्यवस्था लागू हो जाने के बाद खाद्यान्न, आटा, दूध, सब्जियां और फल 5 फीसदी सस्ते हो जाएंगे। सरकार ने अनाजों, दालों, आटा, मैदा और बेसन को जी.एस.टी. के दायरे से दूर रखा है। जी.एस.टी. एक जुलाई से लागू होने जा रहा है।
PunjabKesari
दूध, सब्जियां और फल पर GST शून्‍य रखी गई 
दूध, सब्जियां, फल, पके चावल, नमक, जैविक खाद, पशु चारे, जलावन, कच्चे रेशम, ऊन, हाथ से चालित औजार भी नई परोक्ष कर व्यवस्था में शून्य दर लगेगी। वित्त मंत्रालय की आेर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘इन जींसों पर कोई जी.एस.टी. कर नहीं लगने से उनमें से ज्यादातर चीजें अपने वर्तमान दामों की तुलना में करीब चार-पांच फीसदी सस्ती हो जाने की संभावना है।’’ हालांकि ब्रांड वाले खाद्यान्नों एवं पंजीकृत ट्रेडमार्क वाले आटे पर जी.एस.टी. के तहत 5 फीसदी कर लगेगा।   
PunjabKesari
GST काऊंसिल में तय हुईं थी टैक्‍स की दरें 
हाल ही जी.एस.टी. काऊंसिल में हुई बैठक में वस्‍तुओं और सेवाओं पर जी.एस.टी. की दरें तय हुईं थीं। जी.एस.टी. के तहत 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दर से टैक्‍स लगाया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News